देखे वेलेंटाइन डे -14 फरवरी

 

वेलेंटाइन डे -14 फरवरी

-वेलेंटाइन वीक में कब और क्यों मनाया जाता है रोज डे-

     वेलेंटाइन डे के पहले दिन यानि 7 फरवरी को दुनिया के सभी देशों में एक साथ रोज डे को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने सबसे करीबी रिश्तों को गुलाब देकर अपनी स्पेशल फीलिंग्स के बारे में बताते हैं। गुलाब का फूल अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का सबसे अच्छा मूक प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा एक मान्यता के मुताबिक महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने अपनी बताई जाने वाली फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए गुलाब के फूल के आदान-प्रदान करने की परंपरा की शुरुआत की गई। जिसमें लाल गुलाब प्यार और जुनून का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा अन्य रंगों के गुलाब के अलग-अलग अर्थ होते हैं।


 

-विभिन्न फूलों के रंग का अर्थ-

लाल गुलाब (Red Rose): आमतौर पर लोग अपने चाहने वालों को लाल गुलाब देना पसंद करता है। क्योंकि लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, लेकिन लाल गुलाब भावुकता, लालसा और प्यार की गहराई को दर्शाता है। इसलिए इससे अपने प्यार का इजहार करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

गुलाबी गुलाब (Pink Rose): गुलाबी रंग के गुलाब का तारीफ और प्रशंसा के लिए दिया जाता है। गुलाबी गुलाब ग्रेस और अपनेपन को दर्शाता है। इसे खुशी को दिखाने के लिेए भी उपयोग किया जाता है।

पीला गुलाब (Yellow Rose): पीला गुलाब दोस्ती का रंग माना जाता है। ये सांमजस्य, खुशी और अपनेपन, सच्चाई को दर्शाता है। इसलिए अगर आपको किसी से दोस्ती की शुरुआत करनी है, तो उसे पीला गुलाब गिफ्ट करें।

सफेद गुलाब (White Rose): सफेद रंग का गुलाब पवित्रता, शांति और एकता का रंग माना जाता है। इसके साथ ही ये शाश्वत और शुद्ध प्रेम को दर्शाता है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक बरकरार रखना है, तो पार्टनर को सफेद गुलाब का फूल गिफ्ट करें। इसलिए शादियों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला सफेद फूल होता है।

नारंगी गुलाब (Orange Rose): गुलाब का यह रंग जुनून और कृतज्ञता दर्शाता है। यह उत्साह, इच्छा और उत्साह को दर्शाता है। आप अपने प्रेमी को अपने प्यार में जोश और उत्साह लाने के प्रतीक के लिए नारंगी गुलाब दे सकते हैं।

कब से मनाया जाता है- मिली जानकारी के अनुसार, साल 496 में पहली बार वैलेंटाइन डे मनाया गया था। कईयों का यह भी मानना है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वी सदी के अंत में पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया। तब से लेकर आज तक 14 फरवरी को प्रेम का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस 12 जनवरी

  राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस प्रत्तेक वर्ष 12 जनवरी को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के स...