दुर्गा अष्टमी पूजन और उसकी विधि

  

दुर्गा अष्टमी पूजन और उसकी विधि

        नवरात्रों मे अष्टमी का विशेष महत्व है तथा महागोरी की पूजा की छठा देखते ही बनती हैमाँ गोरी को शिव की अर्धांगनी और गणेश जी की माता के रूप मे जाना जाता हैऐसा माना जाता है कि यदि कोई भक्त महागोरी की सच्चे दिल से उपासना करता है तो भगतों के सभी कल्मष धुल जाते हैं पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते है इनका पूजन-अर्चन रक्तपुष्प से करें। खीरहलुआ इत्यादि पकवान-मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं। भवानी अष्टक इत्यादि से अर्चन-प्रार्थना करें तथा मंत्र जप करें। कन्या भोजन भी कराया जा सकता है। कन्याओं की उम्र से 12 वर्ष तक हो


        ध्यान रहेहर मंत्र जप के पहले संकल्प लें। संस्कृत तथा शास्त्रोक्त न हो तो भी चलेगा। अपनी भाषा में नामगौत्रमंत्र तथा मंत्र के देवता से मंत्रों की जप संख्या बोलकर जल छोड़ दें। जो लोग घटस्थापना करते हैं तथा देवी पाठजप कराते-करते हैंअधिकतर इस दिन हवन करते हैं। वैसे इस दिन की अधिष्ठात्री देवी महागौरी हैं। वैभवऐश्वर्य प्रदान करने में इनकी समता कोई नहीं कर सकता है। 

कन्या पूजन-

    आज के ही दिन कन्या पूजा का भी विधान हैकन्या पूजा नवमी पर भी की जाती हैपरन्तु अष्टमी पर कन्या पूजन श्रेष्ट हैविधि अनुसार९ कन्याओं को भोजन कराया जाता हैवैसे दो कन्याओं से भी कार्य संपन हो जाता हैकन्याओं को देवी माता जी के तुल्ये आदर दिया जाता है अथवा भोजन करवा कर कन्याओं को दक्षिणा भी दी जाती हैइस प्रकार महामाया भगवती प्रसन्नता से हमारे मनोरथ पूर्ण करती हैं.

    ऐसा भी माना जाता है कि अष्टमी और नवमी के बदलाव वाले समय मे माँ दुर्गा अपनी शक्तियों को प्रगट करती है  जिस लिए एक विशेष प्रकार की पूजा की जाती हैजिसे चामुंडा की सांध्य पूजा के नाम से जाना जाता है

पूजन विधि- 

    अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद व्यक्ति को देवी भगवती की पूरे विधि और विधान से पूजा करनी चाहिएख़ास ध्यान रहे की माता की प्रतिमा अच्छे वस्त्रों से सुसज्जित रहनी चाहिएदेवी माँ की प्रतिमा को सारे परंपरागत हथियारों से सजा होना जरुरी है जैसे की उनके सर पर जो छत्र होता है उस पर एक चांदी यान सोने की छतरी भी होनी चाहिए|


देवी वन्दना-

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता |
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: “||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस 12 जनवरी

  राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस प्रत्तेक वर्ष 12 जनवरी को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के स...