कजरी तीज पूजन और उसकी विधि

 

कजरी तीज पूजन और उसकी विधि

    जरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला त्योहार है। इस पर्व को 'हरितालिका तीज' भी कहा जाता है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएँ कजरी खेलने अपने मायके जाती हैं। इसके एक दिन पूर्व यानि भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया को 'रतजगा' किया जाता है। महिलाएँ रात भर कजरी खेलती तथा गाती हैं।  


 

    इस व्रत को 'हरितालिका' इसलिए कहते हैं कि पार्वती की सखी उसे पिता प्रदेश से हरकर घनघोर जंगल मे ले गई थी। 'हरत' शब्द का अर्थ है- 'हरण करना' तथा 'आलिका' शब्द का अर्थ है- 'सहेली', 'सखी' आदि, अर्थात् सखी हरण करने की प्रक्रिया के कारण ही इस व्रत का नाम 'हरितालिका तीज' व्रत पड़ा। मुख्यतः इस दिन व्रत रहने वाली स्त्रियाँ संकल्प लेकर घर की साफ, सफाई कर, पूजन सामग्री एकत्रित करती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस व्रत को करने वाली सभी स्त्रियाँ देवी पार्वती के समान सुखपूर्वक पतिरमण करके साक्षात शिवलोक को जाती हैं। इस व्रत में पूर्णतः निराहार निर्जला रहना होता है। सूर्यास्त के समय स्नान करके, शुद्ध तथा श्वेत वस्त्र धारण कर शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन करना चाहिये। जहाँ तक सम्भव हो, प्रातः दोपहर और सायंकाल की पूजा भी घर पर ही करना श्रेयस्कर होता है।

व्रत व पूजन विधि- स्त्रियाँ निराहार निर्जला रहकर व्रत करें। पूजन के पश्चात् ब्राह्मण को भोजन के साथ यथाशक्ति दक्षिणा देकर ही व्रत का पारण करें। सुहाग सामग्री किसी गरीब ब्राह्मणी को ही देना चाहिए। शुद्धता के साथ और शुद्ध मनःस्थिति के साथ ही शिव-पार्वती का पूजन करना चाहिए। सच्ची लगन और निष्ठा के साथ ही गौरी शंकर भजन करना चाहिए|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस 12 जनवरी

  राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस प्रत्तेक वर्ष 12 जनवरी को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के स...