रामनवमी


हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है| भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर रावण जैसे असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था।

भगवान् राम के इस पर्व पर बहुत से लोग उपवास रखते है,कुछ पूजा-अर्चना व पाठ का आयोजन करते है या पर्व बहुत ही हर्स व उल्लास के साथ मनाया जाता है|

शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है, की एक रावण नाम का असुर था| उसने मानव पर बहुत ही अत्याचार किये और भगवान् शिव का बहुत बड़ा भक्त भी था इसलिए उसको कोई पराजित नहीं कर पा रहा था| इसी कारण भगवान् श्री राम ने रावण व बहुत से असुरो का अंत करने के लिए अयोध्या नाम के राज्य में राजा दसरथ के यहा जन्म लिया | इस पर्व पर लोग भगवान् श्री राम को मिठाई का भोग लगाते है, और पूजा- हवन कर गरीबो को भोजन कराते है, और कुछ लोग भंडारे का आयोजन करते है, और दान भी देते है | राम नवमी हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस 12 जनवरी

  राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस प्रत्तेक वर्ष 12 जनवरी को भारत में पूरे उत्साह और खुशी के स...